भाजपा के विधायक की पत्नी नेहा जीना के निधन पर जताया शोक




Listen to this article

गगन नामदेव
भाजपा के सल्ट सीट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी नेहा जीना 45 वर्षीय का मंगलवार की शाम को दिल्ली में हार्टअटैक से निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, शिक्षा एवं राजस्व मंत्री अरविंद पांडेय समेत नेताओं और समर्थकों ने शोक जताया।
समर्थकों ने बताया कि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी नेहा जीना की तबियत अचानक बिगड़ गई थी, जिस पर दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया।