नवीन चौहान , हरिद्वार। भगवान भोले नाथ की नगरी कनखल दोहरे हत्याकांड से दहल उठी। घर के भीतर बाप बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बाप का शव टायलेट में तो बेटे का शव बैडरुम में पड़ा मिला। हत्याकांड करीब चार दिन पुराना है। हत्या के बाद केस को लूट की घटना दिखाने का प्रयास किया गया। शव से सड़ने की बदवू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्कावयड की मदद ली गई। फिंगर प्रिंट जुटाये गये। पुलिस प्रथमदृष्टया हत्याकांड को पारिवारिक विवाद से जोड़ कर देख रही है। घटना जगजीतपुर की है।
जगजीतपुर की शांतिपुरम कालोनी में रेलवे से रिटायर्ड श्यामलाल कुकरेजा 62 अपने पुत्र भरत उर्फ राहुल के साथ रहते थे। भरत की शादी शांतिपुरम से कुछ ही दूरी पर फुटबाल ग्राउंड के पास रहने वाली सुनीता की पुत्री पिंकी उर्फ शानू से हुई थी। पिंकी और भरत का विवाद चल रहा है। पिंकी अपने मायके में ही रह रही है। रविवार की सुबह पड़ोसियों को श्यामलाल के घर से सड़ने की बदवू आई। पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ कनखल जेपी जुराल, कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने देखा कि घर में दो लोगों के शव बुरी अवस्था में पड़े है। दोनों शवों से बहुत बदवू आ रही है। श्यामलाल का शव टायलेट में पड़ा था। जबकि मकान की पहली मंजिल पर भरत का शव बैड़रुम में पड़ा था। कमरे की हालत अस्त व्यस्त थी। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से परिवार की जानकारी जुटाई। कोई पड़ोसी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज देंगी।
मृतक की सास चलाती है सेक्स रैकेट
दोहरे हत्याकांड में मृतक भरत की सास सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जेल जा चुकी है। सास का खुद एक आपराधिक इतिहास है। उस पर बच्चा चोरी और सेक्स रैकेट के आरोप लगे है।
हत्याकांड में परिचितों की संभावना, पांच से ज्यादा लोग
भरत और उसकी पत्नी पिंकी के बीच करीब छह माह से तलाक को लेकर विवाद चल रहा है। घर पर भरत और उसके पिता दोनों ही रहते थे। ऐसे में घर पर कौन आया ये बड़ा सवाल है। किसी पड़ोसी ने घर में आते जाते किसी को नहीं देखा। जिस प्रकार से घर की स्थिति बता रही उससे अंदाजा लगता है आने वाला कोई परिचित ही है। प्रतीत होता है कि घर में बातचीत हुई है। घटना एक ही समय पर हुई। इसका मतलब है हत्याकांड को अंजाम देने वाले बहुत नजदीक से परिवार से जुड़े है।
भोले की नगरी में दोहरा हत्याकांड, बाप बेटे का शव सड़ी हालत में मिला



