न्यूज 127.
हरियाणा के हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है जो उसके साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पुलिस ने हिमानी मर्डर केस में यह पहली गिरफ्तारी की है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली से की है और उसकी पहचान बहादुरगढ़ के रहने वाले सचिन के रूप में हुई है। मीडिया रिर्पोट में अभी तक की जानकारी के अनुसार, आरोपी हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था, हिमानी उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठ चुकी थी।
हिमानी के शव के पोस्टमार्टम के बाद अभी तक परिवार ने शव नहीं लिया है। बता दें कि उसकी हत्या की जांच अब SIT करेगी। पोस्टमार्टम में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है।