नवीन चौहान.
यूपी के देवरिया जिले से एक ह्दय विदारक घटना सामने आयी है। यहां के बरियारपुर के कुशहरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार सुदामा पाल अपनी पत्नी सुलेखा के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने अपनी पत्नी सुलेखा की गोद में दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुदामा पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास जाने वाला था लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ मायके जाने की जिद की। इस हादसे के बाद बदहवास पत्नी अपने मायके जाने की जिद पर पछतावा कर रही है। दोनों की शादी को पांच साल हुए थे, उनकी फिलहाल कोई संतान नहीं थी। सुदामा राजमिस्त्री का काम करता था।
- नृत्य प्रतियोगिता, बास्केटबाॅल और बैडमिंटन में डीएवी, हरिद्वार के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- वैशाखी स्नान और सद्दभावना सम्मेलन पर हरिद्वार में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
- गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 21 श्रद्धालु, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
- मकान मालिकों को पुलिस की चेतावनी, किरायेदार का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई
- रन फॉर अवेयरनेस रैली में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नशा साइलेंट वार-निशाना है युवा शक्ति




