नवीन चौहान.
यूपी के देवरिया जिले से एक ह्दय विदारक घटना सामने आयी है। यहां के बरियारपुर के कुशहरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार सुदामा पाल अपनी पत्नी सुलेखा के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने अपनी पत्नी सुलेखा की गोद में दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुदामा पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास जाने वाला था लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ मायके जाने की जिद की। इस हादसे के बाद बदहवास पत्नी अपने मायके जाने की जिद पर पछतावा कर रही है। दोनों की शादी को पांच साल हुए थे, उनकी फिलहाल कोई संतान नहीं थी। सुदामा राजमिस्त्री का काम करता था।
- साइबर ठगी के पीड़ित को मिले पूरे 6,067 रुपये, पल्लवपुरम पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने दिलाई राहत
- साइबर फ्रॉड की पीड़िता को मिले ₹15,000 वापस, पल्लवपुरम पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
- अल्मोड़ा में संविधान दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, विकास भवन में होगा मुख्य कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश


