नवीन चौहान.
पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के साथ पहले कोल्ड स्टोर में सामुहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या की गई। शव ठिकाने लगाने के लिए उन्हें पन्नी में बांधकर उसहैत इलाके में ले जाकर फेंक दिये थे। चार जुलाई को महिलाओं के शव मिले थे।
यह घटना बदायूं की है। पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। महिलाओं की हत्या की ओर ने नहीं कोल्ड स्टोर के ही तीन कर्मचारियों ने की थी। इन तीनों ने पहले उनके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या की। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उनमें एक महिला के लेवर ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा से अवैध संबंध थे। बताया गया कि वह एक महिला को मशीन रूम में बुलाकर ले गया था। उसी वक्त वहां दूसरी महिला भी पहुंच गई थी। जहां ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा, ऑपरेटर अजय शर्मा और मुकेश पाल ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। महिलाओं ने विरोध किया तो दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों के शव कोल्ड स्टोर के टैंक में डाल दिए थे। अगले दिन सुबह चार जुलाई को कोल्ड स्टोर मालिक का बेटा मयूर गुप्ता, ऑपरेटर पप्पू, चौकीदार रामरतन और प्रदीप महिलाओं के शव कार की डिक्की में रखकर ले गए और उसहैत इलाके में फेंक आए। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया।
- डीएवी पब्लिक स्कूल देहरादून में धूमधाम से मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय ‘योग दिवस’
- हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा मुकदमा
- 20 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया पीआरडी जवान, विजिलेंस जांच में जुटी
- पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
- राज्यपाल ने DM अंशुल सिंह और Ssp चंद्रशेखर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित




