सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मौल्यार ग्रुप के साथ मनायी होली




Listen to this article

न्यूज 127.
पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मौल्यार ग्रुप के साथ डिफेन्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पारंपरिक होली मनाई। इस दौरान सांसद ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाते रहना चाहिए। उन्होंने मौल्यार ग्रुप को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे इन उत्तराखंडी भाइयों द्वारा बीते वर्षों में हमारी संस्कृति को बढ़ाने के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने माँ धारी देवी से सभी के मंगल की कामना की। अपने संदेश में सांसद ने कहा कि होली का यह पर्व देश प्रदेश में खुशियां लाए। होली के रंगों की तरह हमारा जीवन भी खुशियों के रंगों से भरा रहे।