हरिद्वार में जिस्मफरोशी में संलिप्त 8 महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचा, देखें वीडियो




Listen to this article


गगन नामदेव
हरिद्वार धर्मनगरी में खुलेआम हो रही वैश्यावृत्ति पर अंकुश कसने को पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह को अभियान चलाते हुए 8 महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ लिया। नगर कोतवाली पुलिस प​हले भी कई बार इसी क्षेत्र से महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद ये तमाम महिलाएं दोबारा से हरिद्वार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास मंडराने लगती हैं।
धर्मनगरी में वैश्यावृत्ति का धंधा नहीं थम रहा है। रेलवे स्टेशन हरिद्वार के सामने से लेकर ललतारौ पुल तक जगह—जगह महिलाएं खड़ी हो जाती हैं। राह चलते पुरूषों को अश्लील इशारे करती है। जिसके बाद ग्राहकों को फंसाकर होटल में ले जाती हैं। इन महिलाओं की इस हरकतों से आजिज कांग्रेस नेताओं ने बीते दिनों विरोध प्रदर्शन किया था। बुधवार की देर शाम मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने रैली निकाली थी। मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली का नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया। शुक्रवार की सुबह को सादे कपड़ों पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई। पुलिस ने अभियान चलाते हुए 8 महिलाओं को रंगेहाथों पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं ने बताया है कि वे घर चलाने के लिए मजबूरी में इस धंधे में उतरी हुई है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हरिद्वार शहर में अवैध काम बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। बताया कि सभी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया।
इन क्षेत्रों की है पकड़ी गई महिलाएं
गिरफ्तार की गई महिलाएं मुजफ्फरनगर, बरेली, हरिद्वार, सहारनपुर, शाहजहांपुर, देहरादून की निवासी है।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
मायापुर पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी, महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी मनोला, कांस्टेबल सौराज, ललित, महिला कांस्टेबल कल्पना का सहयोग रहा।