नवीन चौहान.
जिस महिला की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी उसने अपने पति की प्रताड़ना से तंग हाकर चाकू मारकर हत्या कर दी। शुरू में उसने पुलिस को बताया कि तीन चार लोगों ने उसके पति को मार दिया लेकिन जब पुलिस ने शक के आधार पर पड़ताल की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
यह घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला अंकिता का कहना है कि उसका पति उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता था, इससे परेशान होकर उसने उसे मौत के घाट उतारा। उसने बताया कि शादी के बाद से ही पति से छोटी छोटी बातों पर बहस होती थी। इसीलिए उसने योजना बनाकर पति की हत्या की।
उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले अपने पति को मायके चलने के लिए तैयार किया और फिर रात्से में लघुशंका के बहाने वह खेत में चली गई और इसी दौरान उसने सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। खेत में पड़े पत्थर से भी वार कर उसने अपने पति का सिर कुचला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
- एक्शन मोड में डीएम अंशुल सिंह- लापरवाह अधिकारी सावधान, जनता की शिकायतों का होगा समाधान
- मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने दिए निर्देश, अंडरग्राउंड पार्किंग की संभावनाएं तलाशें
- बी.एम.डी.ए.वी. स्कूल पहुंची यातायात पुलिस, बच्चों को किया जागरूक
- देवभूमि रजत उत्सव में संस्कृति और भक्ति का संगम: लेज़र शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
- देवभूमि रजत उत्सव का भव्य शुभारंभ: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर किया उद्घाटन



 
		
			


