VIDEO: देश से पलायन कर गए हैं राहुल, उन्हें अमेरिका में जाकर लड़ना चाहिए चुनाव: त्रिवेंद्र




नवीन चौहान.
उत्तराखंड के पूर्व सीएम ​त्रिवेंद्र सिंह रावत इस समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्हें संगठन की ओर से यूपी की पांच लोकसभा क्षेत्र में महासंपर्क अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। इसी अभियान के तहत वह बलिया पहुंचे और यहां उन्होंने बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और कलाकारों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दौरा करते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ बैठक की और उन्हें संगठन को और अधिक मजबूत किये जाने की दिशा में मार्गदर्शन किया।

वरिष्ठ व्यपारी नेता आलोक जायसवाल के आवास पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश से पलायन कर गए हैं। इसीलिए वह विदेशों में जाकर देश की बुराई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेरिका में ही कांग्रेस का गठन कर वहां चुनाव लड़ना चाहिए।

बिहार में नितीश के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बिहार की जनता जानती है कि इस समय केवल बिहार में भ्रष्टाचार है। जिस परिवार की पार्टी के साथ उन्होंने गठन बंधन किया है उसे देश का न्यायालय भी भ्रष्टाचार के आरोप में सजा सुना चुका है। इस समय बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है, जहरीली शराब लोगों की जान ले रही है। ऐसे में नितीश कुमार दोबारा सत्ता में आने के जो ख्वाब देख रहे हैं वो विफल होंगे। बिहार में फिर से बीजेपी की बहुमत की सरकार बनेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी अतीत को देखते हुए भविष्य की रणनीति तय करती है। जबकि कांग्रेस ने अपने अंदर बदलाव का प्रयास ही नहीं किया। कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, यही वजह है कि कांग्रेस विफल हो रही है और शून्य की ओर जा रही है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश की बुराई कर रहे हैं।

महासंपर्क अभियान के बारे में बताया कि बीजेपी प्रत्येक लोकसभा में सवा लाख मिस्ड कॉल के जरिए लोगों तक अपनी उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगी। 20 जून के बाद घर घर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी के सामने जीतना चुनौती नहीं है, बीजेपी अपने वोट बैंक को और अधिक कैसे बढ़ाए इसे चुनौती मानकर काम कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *