नवीन चौहान.
जिस महिला की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी उसने अपने पति की प्रताड़ना से तंग हाकर चाकू मारकर हत्या कर दी। शुरू में उसने पुलिस को बताया कि तीन चार लोगों ने उसके पति को मार दिया लेकिन जब पुलिस ने शक के आधार पर पड़ताल की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
यह घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला अंकिता का कहना है कि उसका पति उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता था, इससे परेशान होकर उसने उसे मौत के घाट उतारा। उसने बताया कि शादी के बाद से ही पति से छोटी छोटी बातों पर बहस होती थी। इसीलिए उसने योजना बनाकर पति की हत्या की।
उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले अपने पति को मायके चलने के लिए तैयार किया और फिर रात्से में लघुशंका के बहाने वह खेत में चली गई और इसी दौरान उसने सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। खेत में पड़े पत्थर से भी वार कर उसने अपने पति का सिर कुचला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
- अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, स्वामी प्रबोधानंद गिरि बने अध्यक्ष
- सीबीआई जांच का भय दिखाकर वसूली, संपत्ति कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
- एचआरडीए ने जमालपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर
- आईआईटी रुड़की–यूएसएसी के बीच समझौता, अंतरिक्ष विज्ञान में नई दिशा
- हरिद्वार में एक विवाहिता और युवक ने की आत्महत्या




