इस मतदान तक पहुंचने में हांफ गए बूढ़े और जवान




Listen to this article
गाजियाबाद: साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के खोड़ा कॉलोनी में दो मदतान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन मतदान केंद्रों के स्कूल का फर्श कहीं पर सडक़े से छह फीट नीचे तो कहीं पर छह फीट ऊपर था। बुजुर्ग व दिव्यांग खुद बूथ तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में बूथ तक ले जाने में सुरक्षाकर्मियों को उनकी मदद करनी पड़ी।
खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार स्थित मार्डन कॉनवेंट स्कूल का फर्श सडक़ से छह फीट नीचे हैं। यहां बने बूथों तक पहुंचने के लिए लोगों को सीढिय़ों से छह फीट नीचे उतरना पड़ रहा था। वहीं दो अन्य बूथो पर जाने के लिए फिर छह फीट ऊपर सीढिय़ों से चढऩा पड़ रहा था। इस मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले बुजुर्ग व दिव्यांगों को बूथ तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी उनकी मदद कर रहे थे। वहीं एलिजा पब्लिक स्कूल का फर्श सडक़ से छह फीट ऊपर बना हुआ है। यहां भी दिव्यांगों व बुजुर्गांे को बूथ तक पहुंचने में दिक्कत हुई।