केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने प्रेसकांफ्रेंस में बोला सपा-कांग्रेस पर हमला




Listen to this article

इलाहाबाद: केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में काम नहीं अपराध बोलता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून का राज नहीं है बल्कि अपराध और अपराधियों का राज है। केंद्रीय मंत्री मीडिया से पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के राज में प्रदेश का हर थाना समाजवादी पार्टी का दफ्तर जैसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यूपी पुलिस को न्यूयार्क की पुलिस बनाने की बात करते हैं, जो दुष्कर्म की शिकार महिलाओं की एफआईआर भी दर्ज नहीं करती। केंद्रीय मंत्री ने याद दिलाया कि यौन शोषण के मामले में प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल और अखिलेश का साथ अपराध और भ्रष्टाचार का साथ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हताश लोगों का गठबंधन है।