आईटीआई पुलिस ने गौमांस के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद में गौवंशीय पशुओं की गौकशी व पशु क्ररता पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19.06.2024 की चौकी पैगा थाना आईटीआई पुलिस व गौवंश संरक्षण स्कवाड परिक्षेत्रीय मुख्यालय, किच्छा द्वारा दोनों अभियुक्तों को प्रतिबंधित गोमांस के साथ ग्राम गुलडिया से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों के नाम सलमान हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई और लियाकत हुसैन पुत्र मो0 हनीफ निवासी ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई है। इनके कब्जे से 153 किलोग्राम गौवंशीय मांस व मांस काटने के औजार बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त इस्तिखार पुत्र शराफत निवासी ग्राम बांसखेड़ी थाना आईटीआई जनपद उधमसिंह नगर मौके से फरार हो गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर एफआईआर नं0 192/2024 धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।