न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
मेरठ की कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकवाद से जुड़े कथित ऑनलाइन कट्टरपंथी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय उजैद पुत्र साजिद निवासी बनियापाड़ा, थाना कोतवाली मेरठ के रूप में हुई है। वह पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, जम्मू के बाहु फोर्ट थाने में 24 नवंबर 2025 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 331/2025 की जांच के दौरान रियासी निवासी मोहम्मद साजिद के पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क और इंस्टाग्राम व अन्य एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर कथित आतंकी गतिविधियों से जुड़े ग्रुप चलाने की बात सामने आई थी। जांच में चार संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी का पता चला, जिनमें मेरठ से जुड़ी आईडी का संचालक उजैद बताया गया। जम्मू पुलिस ने मेरठ पुलिस के साथ जनवरी और फरवरी 2026 में दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा था।
आरोप है कि उजैद सोशल मीडिया पर भारत विरोधी सामग्री से जुड़ा था, पाकिस्तान व पीओके के संदिग्धों के संपर्क में था और 14 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों को कट्टरपंथी विचारों व हमलों के लिए उकसाता था। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि वह भड़काऊ ऑडियो भेजकर डिलीट कर देता था और नवंबर 2025 में सेना के कैंप या काफिले पर हमले की साजिश से जुड़ी बातों में भी उसका नाम आया।
पुलिस के मुताबिक, “Tuition-40”, “Brigade” और “Al-Muzzahid” जैसे ग्रुपों तथा पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स के संबंधों की आगे जांच की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम मेरठ शामिल रही।मेरठ की कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकवाद से जुड़े कथित ऑनलाइन कट्टरपंथी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय उजैद पुत्र साजिद निवासी बनियापाड़ा, थाना कोतवाली मेरठ के रूप में हुई है। वह पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, जम्मू के बाहु फोर्ट थाने में 24 नवंबर 2025 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 331/2025 की जांच के दौरान रियासी निवासी मोहम्मद साजिद के पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क और इंस्टाग्राम व अन्य एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर कथित आतंकी गतिविधियों से जुड़े ग्रुप चलाने की बात सामने आई थी। जांच में चार संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी का पता चला, जिनमें मेरठ से जुड़ी आईडी का संचालक उजैद बताया गया। जम्मू पुलिस ने मेरठ पुलिस के साथ जनवरी और फरवरी 2026 में दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा था।
आरोप है कि उजैद सोशल मीडिया पर भारत विरोधी सामग्री से जुड़ा था, पाकिस्तान व पीओके के संदिग्धों के संपर्क में था और 14 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों को कट्टरपंथी विचारों व हमलों के लिए उकसाता था। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि वह भड़काऊ ऑडियो भेजकर डिलीट कर देता था और नवंबर 2025 में सेना के कैंप या काफिले पर हमले की साजिश से जुड़ी बातों में भी उसका नाम आया। पुलिस के मुताबिक, “Tuition-40”, “Brigade” और “Al-Muzzahid” जैसे ग्रुपों तथा पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स के संबंधों की आगे जांच की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम मेरठ शामिल रही।


