काजल राजपूत.
हरिद्वार के एक युवा संत स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का मोबाइल हैक करने के बाद तमाम लोगों से हैकर्स ने पैंसों की डिमांड की है। जब भक्तों ने पैंसे मांगने की वजह संत से पूछी तो उनको मोबाइल हैक होने का पता चला। संत कृष्णानंद ने इस संबंध में साइबर सेल से लेकर कनखल थाने की पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए हैकर्स पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन पुलिस की ओर से संत को कोई सकारात्मक जबाब नहीं मिल पाया है।
बताते चले कि कनखल चेतनानंद गिरि आश्रम के उप महंत स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का मोबाइल फोन अचानक से बंद हो गया। जिसके बाद आश्रम के अन्य लोगों को भक्तों के फोन आने शुरू हो गए। भक्तों ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद जी को पैंसों की जरूरत है। कितने पैंसे भेजने है। जब यह बात स्वामी कृष्णानंद जी को पता चली तो उन्होंने मोबाइल देखा तो उसे बंद पाया। मोबाइल का सभी डाटा गायब हो चुका था।
संत कृष्णानंद ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया तो साइबल सेल को जानकारी देने की बात पता चली। उन्होंने साइबर सेल को सूचना दी तो उन्होंने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। संत कृष्णानंद जी महाराज पुलिस के चक्कर लगा रहे है। फिलहाल उनको राहत नही मिल पाई है। मोबाइल हैकर्स का नंबर 7300311353 है। जिससे लगातार पैंसों की डिमांड की जा रही है।