DM कर्मेंद्र सिंह ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मरीजों को बांटे फल




Listen to this article

न्यूज 127.
राज्य स्थापना दिवस उपलक्ष्य में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मेला अस्पताल पहुॅचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उनका हाल-चाल जाना। मरीजों से चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

अवसर पर सीएमएस डॉ राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रावली महादूद स्थित वरिश्ठ नागरिक गृह पहुॅचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका कुशलक्षेम पूछने के साथ ही फल का वितरण किये।

इस इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी टीएल मलेठा, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, कॉर्डिनेटर सीपी शर्मा, सचिव संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।