जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने कोर्ट रूम को कहा अलविदा




Listen to this article

न्यूज 127.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ का आज कोर्ट रूम को अलविदा कह दिया। चीफ जस्टिस चंद्रचूडऋ का अंतिम कार्य दिवस है। वो 10 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। कोर्ट में आज ऑन बोर्ड अंतिम केस की सुनवाई के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ ने कोर्टरूम को अलविदा कहा।

मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ। उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश थे। उनकी मां प्रभा चंद्रचूड़ ऑल इंडिया रेडियो की गायिका थीं।

13 मई 2016 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गए। 31 अक्टूबर 2013 से सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश। 29 मार्च 2000 से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति तक बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश। नवंबर 2022 में वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वो 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस संजीव खन्ना 10 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की सेवानिवृत्ति के बाद देश की सर्वोच्च अदालत में मुख्य न्यायाधीश (CJI) का पद संभालेंगे।