जिलाधिकारी ने तहसील हरिद्वार में लगाया जनता दरबार




Listen to this article

न्यूज 127.
जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को तहसील हरिद्वार मे जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित विभाग के ​अधिकारियों से उनका जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं। जिलाधिकारी एक एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे हैं।