न्यूज 127.
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने देर शाम हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया द्वारा डॉ मनमोहन सिंह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक बड़े नेता थे। उन्होंने देश की बहुत सेवा की। लेकिन जिस तरह से उनके अंतिम संस्कार पर कांग्रेस द्वारा राजनीति की गई वह ठीक नहीं है। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है। यही वो कांग्रेस थी जिसने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को एआईसीसी मुख्यालय नहीं ले जाने दिया था। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भी अपमान किया था। इसके अलावा, हम सभी जानते हैं कि डॉ मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तो राहुल गांधी ने किस तरह से उनका अपमान किया था। उन्होंने बताया कि वह दो तीन दिन से निजी कारणों से देहरादून में रूके हुए हैं। उन्हें इच्छा हुई यहां मंदिर में दर्शन पूजा करने की तो वह चले आए।
नारायणी शिला मंदिर में पूजा करने पहुंचे असम के सीएम हेमंत बिस्वा




