न्यूज 127. दीपक चौहान।
वार्ड 58 से पार्षद पद की भाजपा प्रत्याशी विमला डौंढियाल के चुनाव कार्यालय का विधायक आदेश चौहान के साथ भाजपा जिला चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल और मेयर प्रत्याशी किरन जैसल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि राजागार्डन से 80 से 95 प्रतिशत तक वोट अभी तक भाजपा के पक्ष में ही जाते रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी विमला डौंढियाल 20 वर्षों से इस वार्ड के विकास में योगदान कर रही है। हमेशा जनता के बीच में रही हैं। राजा गार्डन में भाजपा प्रत्याशी को पहले भी रिकार्ड मत मिले हैं और इस बार भी जनता रिकार्ड मतों से अपना आशीर्वाद भाजपा की पार्षद और मेयर प्रत्याशी को देगी। कहा कि क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ है वह भारतीय जनता पार्टी ने कराया है। विधायक होने के बाद वह यहां लगातार विकास कार्य करा रहे हैं। चाहे वह जिला योजना से हो या फिर विधायक निधि से। इसलिए जनता इस बार भी इस वार्ड से हमारी मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देगी।

भाजपा प्रत्याशी विमला ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश समस्याओं को समाधान कराया गया है। अब सीवर लाइन डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग सभी मुद्दे समाप्त हो गए हैं, इसके बावजूद क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे। कहा कि मेडिकल कॉलेज का वार्ड 58 में ही बनना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जनता यह सब जरूर देखी और अपना आशीर्वाद हमें देगी।

जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री आशुतोष व आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मंडल महामंत्री चमन चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूबे सिंह, पप्पू ठेकेदार, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीता चमोली, पंकज बागड़ी, आशीष गौड, सुनील धीमान, विवेक कश्यप, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुनील पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा मनोज चौहान, कमल प्रधान, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।