भाजपा पार्षद प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क




Listen to this article

न्यूज 127.
वार्ड 58 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने आज अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से अपने लिए वोट मांगे। इस दौरान​ विमला ढौंडियाल ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो इस बार वह अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का हर संभव प्रयास करेंगी। वार्ड की समस्याओं का प्रमुखता के सा​थ निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान सिद्धार्थ नगर, कर्मवीर कालोनी, राजविहार—3 में डोर टू डोर प्रचार किया। इसके अलावा राजागार्डन गली नंबर 3, देवपुरम गली नंबर 2, गणपति धाम फेज—2 में नुक्कड़ सभा कर अपना प्रचार किया और जनता से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक द्वारा कराए गए वार्ड के कार्यों को भी गिनाया।