सड़क सुरक्षा माह: बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली








Listen to this article

न्यूज 127.
35वें सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2025 के अंतर्गत मंगलवार को एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर CO ट्रैफिक राकेश रावत के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल खड़खड़ी हरिद्वार के छात्र छात्राओं के साथ बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर से हर की पैड़ी तक यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी बैनर व तख्तियों के माध्यम से यातायात जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए एवं लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान संदेश दिया गया कि वाहन चालते समय यातायात के नियमों का पालन जरूर किया जाए।