न्यूज 127.
सचिवालय में समीक्षा अधिकारी की नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 26 लाख 55 हजार रुपए की ठगी करने वाली महिला को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला आयुर्वेद विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज है।
वादी अमित कुमार निवासी ऋषिकेश द्वारा थाना नेहरू कालोनी में रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल नाम की महिला द्वारा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर उसे 26 लाख 55 हज़ार रुपये की रकम धोखाधड़ी से प्राप्त करने तथा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त नियुक्ति पत्र का कूटरचित होना प्रकाश में आया, अभियोग में अभियुक्ता के विरुद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्ता रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 59 वर्ष को मु०अ०सं०- 463/23 धारा 420/467/468/471/120 ipc आईपीसी मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है, जिसके विरुद्ध नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के संबंध में 03 अभियोग पंजीकृत है।
सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, प्रधान सहायिका गिरफ्तार




