न्यूज 127.
एनसीआर क्षेत्र के मोदीनगर इलाके से एक बड़ी ही चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। चौंकाने वाली बात ये हैकि दोनों आरोपी उसे अगवा कर कब्रिस्तान ले गए वहां अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार किशोरी की बागपत के सिंघावली अहीर स्थित गांव बसौदा निवासी इस्राइल और अशरफ से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों युवक किशोरी से मोबाइल पर बातें करने लगे।
आरोप है कि अशरफ और इस्राइल किशोरी से मिलने उसके गांव पहुंचे। यहां किशोरी को गांव के बाहर बुलाया गया। जैसे ही किशोरी उनके पास पहुंची आरोपियों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और कब्रिस्तान में ले गए, वहां दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। मोदीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




