गुरूकुल कांगड़ी में छात्रों ने कर दी तालाबंदी, कुलसचिव का घेराव व प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी








Listen to this article


न्यूज127
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में यूथ फेस्टिवल कराने की मांग प्रशासन से की। लेकिन प्रशासन के विरोध का सामना छात्रों को करना पड़ा। गुरूकुल प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जबाव ने मिलने पर छात्रों ने
कुल सचिव कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया तथा तालाबंदी कर दी। जिसके बाद धक्का मुक्की में एक छात्र चोटिल हो गया।
विदित हो कि पिछले 6 वर्षों से गुरूकुल कांगड़ी में यूथ फेस्टिवल नही हुआ। गत वर्ष गुरूकुल प्रशासन की ओर से छात्रों को यूथ फेस्टिवल कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी छात्रों की मांग पूरी नही हुई।
गुरूकुल प्रशासन के व्यवहार से आहत और निराश छात्रों ने कुल सचिव कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया तथा तालाबंदी कर दी। छात्र नेता आशु मलिक का कहना है कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पिछले 6 वर्षों से कोई यूथ फेस्टिवल तथा छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुआ। कुलसचिव ने गत वर्ष एक लिखित पत्र ​दिया था कि नवीनसत्र में वह यूथ फेस्टिवल करवाएंगे। लेकिन 1 साल भी जाने के बाद भी यूथ फेस्टिवल नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि हम प्रत्येक वर्ष छात्र कल्याण कोर्स में शुल्क जमा करते हैं। जिसे पिछले 7 साल का कोई रिकॉर्ड नहीं है इसी कारण छात्र बार-बार कुलसचिव कार्यालय का चक्कर लगाते हैं। लेकिन तब उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। छात्रों ने हताश होकर कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर दिया कुल सचिव अपने कार्यालय में होने पर छात्रों ने कुल सचिव कार्यालय की तालाबंदी कर दी तथा कुलसचिव व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के आने पर कल दिनांक 5.4.2025 को यूथ फेस्टिवल को लेकर मीटिंग रखी गई है। आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त किया तथा छात्रों का कहना है कि अगर कल तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय में छात्रों का अनशन जारी रहेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। अनशन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता। इस मौके पर आर्यन रोड, पारस तोमर, ऋतिक तोमर, आयुष ग्रेवाल, प्रियांशु, प्रणव चौधरी, परितोष, वंश, हिमांशु चौहान, अजय कुमार, विजय, आयुष यादव, सूर्यांश, कृष, हरमन, आकांक्षु रोड, रक्षित त्यागी, आकाश पाल, नीरज यादव, लक्ष्य आदि से सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे।