न्यूज 127.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में कुछ और महानुभावों को दायित्व की जिम्मेदारी दी हैं। इस सूची में हरिद्वार और रुड़की के भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल हैं। हरिद्वार से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान तो रुड़की से पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का नाम सूची में शामिल हैं।
महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे जाने के बाद कहा जा रहा है कि इनसे प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।
देर रात जारी सूची के बारे में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं –
- बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड
- भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
- पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
- गिरीश डोभाल उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
- गीताराम गौड उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड जनजाति सलाहकार परिषद
- डा. जयपाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
- देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
- अजीत चौधरी उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग।
- प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
- जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
- गीता रावत अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
- शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
- महेश्वर सिंह महरा उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
- सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
- नवीन वर्मा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्
- अशोक नबयाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद