न्यूज 127.
कोतवाली नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के मुताबिक शराब के धंधे में संलिप्त 5 आरोपी अवैध देशी शराब के साथ झुग्गी झोपडी, चमगादड टापू, मंशा देवी धर्मशाला मायापुर, गड्डा पार्किंग के पीछे और रामलीला पार्किंग के पीछे से पकड़े गये। जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों में हनुमान सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम रामपुरा थाना मांगलियावास अजमेर राजस्थान, हाल पता झुग्गी झोपडी रेलवे पटरी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार। इसके पास से 25 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। अजय पुत्र गोपाल निवासी झुग्गी झोपडी सरकारी अस्पताल के पिछे रेलवे पटरी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार से 30 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। बन्टी पुत्र धन्नी राम निवासी सजय पुत्र कालूराम का मकान BSNL गली निकट बस अड्डा हरिद्वार, स्थायी पता रविदास मन्दिर के सामने वाली गली कागडी थाना श्यामपुर हरिद्वार के पास से 36 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। महिला निवासी लालजीवाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार के पास से 20 टैट्रा पैक देशी शराब और अनुज पुत्र नाथीराम निवासी इन्द्रा बस्ती लालपुर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के पास से 22 टैट्रा पैक देशी शराब मार्का बरामद हुई।




