न्यूज 127.
हरिद्वार पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर जनता के सामने आया है। दरअसल मंगलवार की सुबह अचानक एक ई रिक्शा के पलटने से उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। उनके इस कार्य की सभी ने सराहना की।
जानकारी के अनुसार 22.04.2025 को सुबह लगभग 8:30 बजे भगत सिंह चौक पर एक ई रिक्शा पलट गया। जिसमें बैठी शिव भोला सिंह पुत्र राम निहोर निवासी कृपाल आश्रम महदूद, थाना सिडकुल हरिद्वार के सिर पर काफी गंभीर चोट आ गई।
घायल व्यक्ति को देखकर तत्काल अपर उप निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह कांस्टेबल शेर सिंह के साथ उठाकर ई रिक्शा पर बैठ कर सिटी हॉस्पिटल ले गये, जहां उसके सिर पर टांके व आवश्यक उपचार कराकर उसके पारिवारिक जनों को फोन कर अस्पताल बुलाकर उक्त व्यक्ति को उनके सुपुर्द किया गया।







