नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार




Listen to this article


न्यूज127
एक नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपी की कुंडली खंगाली। पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरोपी हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। घटना देहरादून के नेहरू नगर थाने की है।
2 मई 2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पर नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनकी नाबालिक बहन को बंटी नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु०अ०सं०- 171/25 धारा- 5(j)(ii)/6 पोक्सो अधिनियम व 65(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी ने पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त बंटी को नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में एलआईसी बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त ;-
बंटी पुत्र शीशराम निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 स्मृति रावत 2- म0का0 प्रिया चौहान, 3- हे0कानि0 राजमोहन खत्री 4- कानि0 सुधांशु चौधरी