स्कूल में अध्यापिका से की छेड़छाड़, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार




Listen to this article


न्यूज127
हरिद्वार में शिक्षा के मंदिर में शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। स्कूल के क्लर्क ने अध्यापिका से ही छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने महिला संबंधी प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र की है।
बहादराबाद के अशासकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में एक शिक्षिका ने क्लर्क के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया। बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौर ने आरोपी वरूण चौहान को गिरफ्तार कर लिया।