पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पार्षद और उसके समर्थकों ने किया प्रदर्शन




Listen to this article

न्यूज 127.
शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ रविवार को पार्षद अमरदीप सिंह उर्फ रोबिन के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रर्दशन के दौरान पुलिस की तीखी नोंकझोंक भी हुई। कोतवाली प्रभारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आगे जाने से रोका, जिस पर काफी नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर पहुंचे एएसपी सदर जितेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया।
सभासद अमर दीप का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। यदि उनकी संपत्ति की जांच करा ली जाए तो सच सामने आ जाएगा। कहा कि पालिका में भारी अनियमितताएं हो रही हैं, लेकिन सत्ता बल के कारण विरोध प्रदर्शन तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है। आरोप लगाते हुए कहाकि पालिका अध्यक्ष फर्जी टेंडर करा रहे हैं। अपने चेहते ठेकेदारों को काम दे रहे हैं। नगर पालिका निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। वार्डों में प्रकाश व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है और लाखों के बिल मंजूर किये जा रहे हैं। सफाई कर्मी कहीं दिखायी नहीं देते लेकिन कागजों में लगातार सफाई हो रही है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की चल अचल संपत्तियों की एसआईटी से जांच कराने की मांग की। सभासद ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को सत्ता के बल पर कुचला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बबली सिंह, प्रदीप तकिया, प्रदीप चौहान, अविनाश झा, शिवम त्यागी, पीके सिंह, सुधीर शर्मा, शुभम धीमान, सुनील सिंह, तरुण व्यास, मोहित, हिमांशु रावत आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।