न्यूज 127.
नैनीताल में कांग्रेस समर्थित वोटर को पुलिस द्वारा जबरन उठाने पर कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। विरोध में हरिद्वार में राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार चुनाव को बाधित करने का प्रयास कर रही है। निष्पक्ष चुनाव के स्थान पर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर अपने प्रत्याशी के हक में मतदान कराया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर जिस प्रकार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया गया और कांग्रेस समर्थित वोटर्स को पुलिस द्वारा जबरन उठाया गया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि इस जबरिया कार्रवाई का जब विरोध किया गया तो नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायकों के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता व धक्कामुकी की गई। इसके बाद नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदीप चौधरी, इरशाद अली, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, लव गुप्ता, जितेंद्र सिंह, हरद्वारी लाल, राजू ठाकुर, वसीम सलमानी, अंकुर सैनी, हिमांशु जग्गी, आशु श्रीवास्तव, हरीश अरोड़ा, दीपक कोरी, संजय धीमान, विमल सैनी, निशा शर्मा, सोनू लाला, ऋषभ अरोड़ा, संजय, विनोद कश्यप, त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नैनीताल में कांग्रेस समर्थित वोटर उठाने पर हंगामा, पुतला फूंका



