गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन शातिर गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा गोवंश की तस्करी व गोकशी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में रविवार को बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गौ तस्करों को मौके पर गौकशी करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि ग्राम मरगूबपुर में मौ. आसिफ अपने भाईयों सादिक व साहिल के साथ अपने घेर में गोकशी कर रहा है। जिस पर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर दबिश दी गई। मौके से मौ. आसिफ, मौ. सादिक व मौ. साहिल को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 500 किग्रा गो मांस व गौकशी उपकरण बरामद किए गए।
मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी। बरामद गोमांस को अम्लीय छिड़काव कर मिट्टी में दबाया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्द गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।