न्यूज 127.
तमिलनाडु से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आयी है। तमिलनाडु के करूर में साउथ के अभिनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद रैली को स्थगित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन राहत बचाव में जुट गया।

बताया जा रहा है कि रैली में अनुमान से कई गुना ज्यादा लोगों के आने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग मदद के लिए हिल भी नहीं पा रहे थे। अभिनेता विजय तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के अध्यक्ष है। हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए जिन्हें किसी तरह इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसे थामना नामुमकिन हो गया था।
अभिनेता विजय अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से आए। जिस कारण भीड़ और बढ़ गई। सुबह से भूखे प्यासे लोगों की भीड़ उनका इंतजार करते हुए थक चुकी थी। सुरक्षा के इंतजाम जरूर किए गए थे। लेकिन जितनी तादाद में लोग पहुंचे, वह अनुमान से दस से पंद्रह गुना ज्यादा थी। यही हादसे की बड़ी वजह बनी।