दशहरा पर्व एक अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी कार्यालय, सरकारी अवकाश घोषित




Listen to this article


हरिद्वार
उत्तराखण्ड शासन ने राज्य में दशहरा (महानवमी) पर्व के अवसर पर 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दशहरा पर्व के चलते 1 अक्टूबर को अवकाश लागू होगा। इस दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के साथ-साथ सार्वजनिक संस्थान भी बंद रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत रहेगा और इसका अनुपालन बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी किया जाएगा।