न्यूज 127, हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण ने तहसील भगवानपुर सभागार में सुशासन कैंप का सफल आयोजन किया। कैंप में आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करते हुए एक ही दिन में 41 मानचित्रों का निस्तारण किया गया, जिसमें 16 मानचित्र स्वीकृत एवं 25 मानचित्र निर्गत किए गए।
कैंप की अध्यक्षता करते हुए एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका ने सभी मामलों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण तय समय सीमा में, सरल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन कैंप का उद्देश्य जनता को कार्यालयों के चक्कर से राहत देना और भरोसेमंद व्यवस्था प्रदान करना है।
कैंप में सचिव मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह सहित तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
एचआरडीए के सुशासन कैंप में 41 मानचित्रों का निस्तारण







