गैंगस्टर विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत




Listen to this article

न्यूज 127.
कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते दिनों पेशी पर ले जाते समय उस पर दो बदमाशों ने गोली चलाकर जान लेवा हमला किया था। विनय को पुलिस अपने वाहन से पेशी पर ले जा रही थी।

रुड़की से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर लक्सर फ्लाई ओवर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक होने पर उसे हरिद्वार से तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार दोनों शूटरों को हरिद्वार जेल भेज दिया गया है। रुड़की जेल में विनय त्यागी गैंग के सदस्य की मौजूदगी पर गैंगवार की आशंका को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर सन्नी यादव उर्फ शेरा और अजय को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक और जैकेट बरामद कर ली।