न्यूज 127।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुँचे है। यहाँ सीसीआर टावर में हाई लेवल मीटिंग में कुंभ मेले के कार्यों की समीक्षा करेंगे। भाजपा के पदाधिकारियों ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया।
यह बैठक कुंभ 2025 की तैयारियों पर केंद्रित होगी। सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे पर चर्चा होने वाली है। यहां पहुंच कर सीएम ने कुंभ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और संबोध उनियाल भी साथ रहे।
हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन की तैयारी जोरों पर। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ विस्तृत समीक्षा होगी।
CCR टावर पर बैठक के बाद सीएम अन्य स्थलों का निरीक्षण कर सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत।
सीएम धामी ने सीसीआर भवन पहुंचकर कुंभ मेला से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास कर तैयारियों को दी नई रफ्तार।
कुंभ 2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आधारभूत सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालु व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर सरकार का फोकस साफ नजर आया।
शिलान्यास कार्यक्रम में महामंडलेश्वर हरि गिरि जी महाराज, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद।
कुंभ की तैयारियों को लेकर सरकार की सक्रियता बढ़ी, अब जमीन पर काम की रफ्तार कितनी तेज होती है इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।






