हरिद्वार
पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में 25 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी और सह प्रभारी ओबीसी मोर्चा मुनीश सैनी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जनसंपर्क यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और हजारों लोगों ने कार्यक्रम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता मुनीश सैनी ने ग्राम रांघडवाला, मेवड़ खुर्द उर्फ नांगल, टांडा, इमली खेड़ा, माजरी, गुम्मावाला, मेहवड़ कलां तथा मोहम्मदपुर पांडा सहित अनेक गांवों का दौरा किया। प्रत्येक गांव में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का विश्वास दिलाया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
अपने संबोधन में मुनीश सैनी ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं तथा हमारी परंपराओं और संस्कृति को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि 25 फरवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अपने परिवार और साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, युवाओं को रोजगार के अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पंकज पाल, अनिल पाल, मोनू सैनी, मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन सैनी, अंकुर सैनी, पवन (सभासद), अभिनव प्रताप, पंकज सैनी (महामंत्री), कुलवीर, राजेंद्र, प्रमोद, सुशील, शिव प्रसाद, हेमंत, प्रवीण सैनी, मोनू शर्मा, मनीष पाल, बिट्टू, शुभम सैनी, अजय सैनी, देवेंद्र सिंह, गंगा सैनी, प्रताप सिंह, अनिल कुमार, प्रीतम पाल, रजत पाल, राजेंद्र सिंह, शौर्य, कुलजीत, विपिन पाल, कर्मचंद, रितिक, धर्मपाल, राजकुमार, सोमपाल, मांगेराम, प्रमोद सैनी (मास्टर जी), अश्वनी सैनी, कंवर पाल सैनी, संजय सैनी, पवन रोड, यशवीर सहित अनेक कार्यकर्ता और सहयोगी उपस्थित रहे।
जनसंपर्क यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह संकेत दिया कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन को लेकर व्यापक उत्साह है और स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि 25 फरवरी को आयोजित होने वाला विराट हिंदू सम्मेलन अभूतपूर्व और सफल आयोजन सिद्ध होगा।






