हरिद्वार
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा-2026’ का बुधवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्रों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स मीट केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन सीखने का सशक्त अवसर भी प्रदान करती है। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।

स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल और टग ऑफ वॉर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 450 खिलाड़ियों ने सक्रिय सहभागिता की।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स के 100 मीटर महिला वर्ग में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की अलवीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीकॉम की कशिश द्वितीय और ऐश खान तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के 100 मीटर में बीबीए छठे सेमेस्टर के हिमांशु प्रथम, बीएससी नर्सिंग के अमित कश्यप द्वितीय और बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के दीपक भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर पुरुष वर्ग में निवित ने प्रथम, अमित कश्यप ने द्वितीय और पियूष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर महिला वर्ग में मनीषा ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और निधि ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर पुरुष वर्ग में नितिज्ञ प्रथम, प्रकाश चन्द्र द्वितीय और अमित कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर रिले में आयशा एवं गरिमा की टीम प्रथम और खुशी व सायना की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
बैडमिंटन और टीम खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा
बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग में भविष्य जोशी, सिद्धार्थ आहूजा, अंकित, तनिष्क, मयंक, प्रणव और सुमित काफले ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में जस्सी, श्रुति, कनक, आयशा, अलवीना और रशिका ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में आशुतोष की टीम ‘ए’ ने रोमांचक मुकाबले में अभिषेक की टीम ‘सी’ को पराजित किया, जबकि विशाल की टीम ‘ई’ ने हरदीप की टीम ‘डी’ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम दीपक, टीम पवन भट्ट और टीम कृष्णा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वॉलीबॉल में टीम नितिन और टीम पारस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
टग ऑफ वॉर महिला वर्ग में टीम तनिष्का, टीम कनिका नेगी और टीम वैशाली ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
कल होंगे फाइनल मुकाबले
प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि स्पर्धा-2026 के अंतिम दिन सभी खेलों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विजेताओं का चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज शशांक, उमराव सिंह, ललित जोशी, सुनीति त्यागी, सपना सकलानी, करूणा नेहरा, दीपशिखा, योगराज, दीपिका, मनीष, पूजा चौहान, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. निधि जोशी, डॉ. निधि वर्मा, सायना, अशोक, दीपाली अग्रवाल, आकांक्षा, वंदना, रश्मि सक्सेना सहित संस्थान के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।






