शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा








Listen to this article

न्यूज 127.
होली और रमजान के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में शांति समिति की बैठकें कर रही है। इस दौरान सम्भ्रान्त व्यक्तियों, सीएलजी मेम्बरों, क्षेत्रीय पार्षद आदि के साथ बैठक कर उनसे विचार और सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही आगामी पर्वों को शान्तिपूर्ण माहौल में मनाने एवं शासन प्रशासन से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।
शनिवार को एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा आगामी त्यौहार होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्तियों, सी0एल0जी0 मेम्बरों, पार्षदों आदि के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसआई प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट एसआई विकास रावत, चौकी प्रभारी सुमननगर एसआई अर्जुन कुमार व अन्य एसआई उपस्थित हुये।
गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार द्वारा उपस्थित सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों, सी0एल0जी0 मेम्बरों, पार्षदों को होली व रमजान पर्व को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने एवं शासन/प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया, एवं होली, रमजान में हुडदंग करने वालों, आपराधिक घटनाऐं करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी गयी। साथ ही उपस्थित लोगों से उक्त पर्वों के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने की भी अपेक्षा की गयी।