News 127, हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर ने नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बीती 23 फरवरी को ज्वालापुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करायी कि नामजद आरोपी जावेद उसकी नाबालिग बेटी को बहका फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार करने और अपहृता को सकुशल बरामद करने के लिए टीमों का गठन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल नाबालिग बालिका की बरामदगी/आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया व अपहरण करने वाले नामजद आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का ईनाम घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल नाबालिग बालिका की बरामदगी/ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीमों द्वारा तत्काल वादिया के परिजनों से सम्पर्क कर मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रानिक माध्यम से आस पास जानकारी/पूछताछ कर मुखवीर ख़ास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/अन्य के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर गैर प्रांत/अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दविश दी गई। मुखवीर ख़ास की सूचना पर आरोपी आलम उर्फ जावेद पुत्र सफदर निवासी इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार को हरि लोक तिराहे से इक्कड जाने वाले रास्ते से पकडा गया। नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर बाद आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार




