हरिद्वार
जनपद हरिद्वार में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में नूरपुर पंजनहेड़ी क्षेत्र स्थित अजीतपुर लक्सर रोड पर भगवती विहार कॉलोनी में एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण की टीम ने भवन को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के सामने स्थित कॉलोनी में दाईं ओर पहली रोड पर लगभग 25×15 वर्गफुट क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के आवासीय निर्माण कार्य किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध पाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। इस दौरान मौके पर उपस्थित निर्माणकर्ता को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना विधिवत मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न बढ़ाया जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एचआरडीए ने हरिद्वार लक्सर रोड़ पर अवैध आवासीय भवन किया सील




