हरिद्वार
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार शहर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को अब तेज़ गति से पूरा किया जा रहा है। लंबे समय से सीवरेज कार्यों के कारण खुदी सड़कों से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने 01 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी खुदी सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूर्ण की जाए। इसी क्रम में अब निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है, जिससे शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।
परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम, मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज-01 एवं पैकेज-02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। बीते दो दिनों, 08 एवं 09 अप्रैल को कुल 282.60 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
पैकेज-01 के अंतर्गत प्रेम विहार कॉलोनी में 34 मीटर, भागीरथी विद्यालय के निकट 18.4 मीटर, गली नंबर-06 में 43.2 मीटर तथा रानी गली में 18 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा कर कुल 113.07 मीटर कार्य संपन्न किया गया। वहीं पैकेज-02 में शिवानीपुरम में 37 मीटर, द्वारका विहार में 38 मीटर पेवर ब्लॉक एवं 34 मीटर सीसी रोड, गणपति धाम फेस-3 में 26 मीटर तथा राज विहार फेस-2 में 34 मीटर पेवर ब्लॉक कार्य पूर्ण कर कुल 169 मीटर निर्माण कार्य संपन्न किया गया।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप सभी निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा से पहले शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और श्रद्धालुओं सहित आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सीवरेज निर्माण कार्यो में आई तेज़ी




