न्यूज 127. मेरठ।
भारत रत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान प्रवर्तक बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। इस अवसर पर दौराला मंडल में धन्जू गांव स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राहुल खरे, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मंडल उपाध्यक्ष डॉ धनेश कुमार, आईटी प्रभारी विनीत विहान, संजीत वाल्मीकि,पार्षद हितेश पाल, विवेक सैन, नवनीत खरे,अंकित विहान, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
बाबा साहेब की जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन




