हरिद्वार
देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस सोमवार को सीसी चौक स्थित शाखा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाखा प्रबंधक रश्मिकांत मिश्रा व रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई गई। ग्राहकों का स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक रश्मिकांत मिश्रा व कर्मचारियों ने बैंक की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए ग्राहकों के प्रति अपनी सेवा भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया, वहीं बैंक से जुड़े पुराने ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया।
चंद्राचार्य चौक के शाखा प्रबंधक रश्मिकांत मिश्रा ने कहा कि 1908 में स्थापित बैंक ऑफ़ बड़ौदा आज आधुनिक बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं और ग्राहक संतुष्टि के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बैंक ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस मौके पर ग्राहक प्रीतम अरोड़ा ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ अपने 20 सालों के सफर को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि बैंक उनके परिवार की तरह है। यहां की सेवाएं सर्वोत्तम है। सभी कर्मचारियों पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से ग्राहकों की सेवा में तत्पर रहते है। ग्राहक प्रशांत ने बैंक की खूबियां बताई। ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के बीच आत्मीय संवाद में कई सुझाव भी आए। जिससे बैंक और ग्राहकों के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।




