ट्रेनी आईपीएस पर यौन उत्पीड़न का आरोप








Listen to this article


न्यूज127
कानून का अनुपालन कराने का संकल्प लेने जा रहे एक ट्रेनी आईपीएस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोपी के अश्लील मैसेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद के ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर महिला ट्रेनी ने यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल और मारपीट का आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि उदय ने अश्लील मैसेज भेजे और निजी वीडियो से धमकाया। 19 जुलाई को अटापुर थाने में FIR दर्ज हुई है। मामले की जांच जारी है।