कृषि विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय बी कीपिंग वोकेशन कोर्स का शुभारंभ










Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में 15 दिवसीय बी कीपिंग वोकेशनल कोर्स का शुभारंभ डॉ. वीपी सिंह (रजिस्ट्रार), डॉ रामजी सिंह (अधिष्ठाता कृषि), डॉ कमल खिलाड़ी (निदेशक शोध), डॉ डीके सिंह (अधिष्ठाता प्रास्नातक) एवं डॉ डीवी सिंह (विभागाअध्यक्ष कीट विज्ञान) द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर त्रिवेणी दत्त, कुलपति सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ गजे सिंह प्राध्यापक कीट विज्ञान विभाग द्वारा मधुमक्खी पालन विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ गजे सिंह ने मधुमक्खियों की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल एवं उनकी हार्वेस्टिंग के बारे में बताया। उन्होंने मधुमक्खियों के रख-रखाव, प्रबंधन तथा मधुमक्खी पालन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ हेम सिंह ने अपना दूसरा व्याख्यान दिया, जिसमें मधुमक्खियों की विभिन्न प्रजातियों एवं विश्व में मधुमक्खी पालन की स्थिति पर विशेष जोर दिया। इस कार्यक्रम के निदेशक डॉ हेम सिंह प्राध्यापक कीट विज्ञान, सह निदेशक डॉ गजे सिंह प्राध्यापक कीट विज्ञान और डॉ राजेंद्र सिंह प्राध्यापक कीट विज्ञान है।

इस कार्यक्रम का संचालन यासापू आशा ने किया। इस अवसर पर पी.एच.डी के शोध छात्र कार्तिक राठी, विमल प्रखर, योगेंद्र, अशोक, सौरभ, विश्वविजय एवम आर्यन भी उपस्थित रहे।