न्यूज 127, हरिद्वार/रुड़की।
स्वास्थ्य विभाग ने रुड़की क्षेत्र के निजी अस्पतालों में अभियान के तहत अचानक छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी। इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापे मारी की गई। जिसमें विभिन्न अनियमितताएं पाई गई। किसी भी चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध चिकित्सकों की सूची अनुसार कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं पाए गए।
जांच पड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा न्यू लाइफ़ नर्सिंग केयर, नव जीवन मेडिकेयर, मेट्रो सिटी हॉस्पिटल एवं कैलाश नर्सिंग होम की ओटी सील की गई।
डॉ कुंवर सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार अपने दल के साथ कार्यवाही की गई। जिसमें डॉ राव अकरम चिकित्सा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी अंशु तोमर जूनियर असिटेंट सोहेल एवं अवनीश कुमार मौजूद रहे।








